अयोध्या, अपर मुख्य सचिव सिचाई/नोडल अधिकारी टी वेकटेश, की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के आगमन की समीक्षा सर्किट हाउस में की गई इस अवसर पर प्रमुख सचिव पीडब्लूडी, प्रमुख सचिव आवास, प्रमुख सचिव परिवहन, प्रबन्ध निदेशक परिवहन डा0 राजशेखर आदि उपस्थित रहे। इस बैठक में मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा नगर आयुक्त नीरज शुक्ला आदि के साथ प्रधानमंत्री के आगमन से संबंधित तैयारियो की समीक्षा की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के जनपद आगमन व राममंदिर शिलन्यास को भव्य रूप प्रदान करने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में अवगत कराया कि शिलान्यास कार्यक्रम का बड़ी स्क्रीनो के माध्यम से प्रमुख स्थलो एवं मंदिरो से सीधा प्रसारण कराया जायेगा। 04 व 05 अगस्त को दीवाली के रूप में मनाया जायेगा। प्रमुख मंदिरो व स्थलो पर बेहतर लाइटिंग व फसाद लाइटे लगाई जायेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में वीवीआईपी आगमन को देखते हुए सुरक्षा के बेहतर इन्तिजाम किये जाने व बैरिकेटिंग किये जाने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान अयोध्या शहर की बेहतर साफ-सफाई भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा द्वारा अयोध्या के सर्वांगीण विकास हेतु जनपद में किये जा रहे कार्यो के साथ-साथ भविष्य की योजनाओ यथा गुप्तार घाट से राम की पैड़ी तक के घाट को सौन्दर्यीकरण, प्रमुख कुण्डो के जीर्णोद्धार कराने की योजना पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर मंदिर को जोड़ने वाली छोटी सड़को के अपग्रेडेशन कराये जाने व अयोध्या फैजाबाद शहर में सीवर लाइन की बेहतर व्यवस्था के साथ-साथ सम्पूर्ण नगर के विकास योजनाओ पर चर्चा की गई। इस अवसर पर निर्माणाधीन बस अड्डा के सभी कार्यो को तथा अन्य कार्यो को जिनका निर्माण कार्य पूरा हो गया है उसको प्रत्येक दशा में 03 अगस्त 2020 तक पूर्ण करने हेतु संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया।
Popular Posts
भाजपा सरकार ने किसानों को किया बर्बाद-अखिलेश
भाजपा सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। आज किसान सबसे ज्यादा बदहाल और परेशान है। मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद में...
Breaking News
भारत के शिया विद्वानों ने खामेनेई की शहादत पर शोक जताया
भारत के शिया विद्वानों ने खामेनेई की शहादत पर शोक जताया। खामेनेई की शहादत से पूरी इंसानियत दुखी है: मिर्ज़ा मुमताज़ अली
अजय सिंह
लखनऊ। ईरान...
भारत का बेटा था ख़ेमनेई
भारत का बेटा था ख़ेमनेई। UP में बाराबंकी के किंतूर गांव में पसरा सन्नाटा।ईरान के 1979 की इस्लामी क्रांति के जनक और पहले सर्वोच्च...
आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली
आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली। जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन।
राकेश यादव
लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला...
दुनियाभर की साजिशों का शिकार एशिया
एशिया का भू-राजनीतिक परिदृश्य सदियों से संघर्ष, हस्तक्षेप और साजिशों से घिरा रहा है। यह महाद्वीप न केवल जनसंख्या और संस्कृति का केंद्र है,...
मत्स्य क्रांति की ओर बड़ा कदम: 1400 करोड़ का निवेश प्रस्ताव
मत्स्य क्षेत्र में 30 कंपनियां करेंगी 1400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश। वाराणसी, बाराबंकी, अमेठी समेत कई जनपदों में निवेश करेंगी बड़ी कंपनियां।...






















