भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगे। भाजपा, सपा छोड़कर सैकड़ों लोग कांग्रेस में हुए शामिल।
राकेश यादव
लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए जनपद औरैया, इटावा एवं गाजीपुर के सैंकड़ों लोगों ने भाजपा एवं सपा छोड़कर आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी पूर्व मंत्री के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से गाजीपुर के दुर्गेश प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही औरैया की जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सरिता दोहरे एवं वरिष्ठ नेता श्रीधर मकलू पाण्डेय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर जनपद इटावा के शिवम दुबे, शिवा, अनुराग चैबे, सत्यम, मोहित दुबे, अंशुल, रविकुमार, जितेन्द्र कुमार, आकाश कुमार, अंकित तिवारी, अंकित पाण्डेय, पुरूषोत्तम दुबे, काव्य तिवारी, शिवम शर्मा, संजय पाण्डेय, आलोक तिवारी, सोनू शर्मा, उपेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, जानकी वाटिका, गगन दुबे एवं औरैया के आलोक दुबे, उमेश चन्द्र, विष्णु एवं राहुल सिंह ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अजय राय ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का कांग्रेस पार्टी परिवार में शामिल होने पर बधाई दी और कहा कि आप लोगों के परिवार में शामिल होने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए किए जा रहे संघर्ष को बल मिलेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में हम सभी मिलकर भारतीय जनता पार्टी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगे।



