Wednesday, June 3, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश UP का पहला फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स युवाओं को देगा उद्योग स्थापित करने...

UP का पहला फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स युवाओं को देगा उद्योग स्थापित करने का अवसर

27
UP का पहला फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स युवाओं को देगा उद्योग स्थापित करने का अवसर
UP का पहला फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स युवाओं को देगा उद्योग स्थापित करने का अवसर

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में 208 करोड़ रुपये की लागत से विकसित फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स एवं ईडब्ल्यूएस-एलआईजी आवासीय परिसर सहित 71 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने आवंटियों को आवंटन पत्र तथा नाईलेट कौशल केंद्र से प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीडा में शुरू किया गया फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स पूर्वी उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा अभिनव प्रयास है, जो सीमित पूंजी वाले युवाओं को अपना उद्योग स्थापित करने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश, रोजगार सृजन और बेहतर कानून-व्यवस्था को नए उत्तर प्रदेश की पहचान बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विरासत और विकास दोनों को समान रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।गोरखपुर में 208 करोड़ रुपये की 71 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, मुख्यमंत्री ने फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का किया शुभारम्भ।

गोरखपुर/लखनऊ। गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली बार फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का शुभारम्भ हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिन युवाओं के पास भूमि खरीदने तथा फैक्ट्री बनाने के लिए धनराशि नहीं है, उनके लिए गीडा प्रशासन ने पहले चरण में तीन मंजिला फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण किया है। इसे तीन मंजिल तक और विस्तारित किया जा सकता है। यह फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स युवा उद्यमियों के लिए एम0एस0एम0ई0 से जुड़े नये उद्योगों की स्थापना के लिए रेडी-टू-यूज एवं प्लग-एण्ड-प्ले मॉडल पर कार्य करेगा। इसमें रेडीमेड गारमेन्ट्स के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों से सम्बन्धित उद्योगों की स्थापना की जा सकती है। जनपद गोरखपुर में 208 करोड़ रुपये की लागत से गीडा क्षेत्र में निर्मित फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स एवं ई0डब्ल्यू0एस0-एल0आई0जी0 आवासीय परिसर सहित 71 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के उपरान्त आयोजित कार्यक्रम अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री जी ने ई0डब्ल्यू0एस0-एल0आई0जी0 आवास एवं औद्योगिक भूखण्ड के आवंटियों को आवंटन पत्र तथा गीडा में स्थापित एन0आई0ई0एल0आई0टी0 (नाईलेट) कौशल केन्द्र से प्रशिक्षित छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किये। इस अवसर पर उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इससे पूर्व, उन्होंने गीडा परिसर में पौधरोपण भी किया।


गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्थापित यह फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, रेडीमेड गारमेन्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों तथा एम0एस0एम0ई0 क्षेत्र में अपना उद्यम स्थापित करने वाले युवाओं के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा। यह एक बेहतरीन मॉडल है, इसके अन्तर्गत एक ही कैम्पस में एम0एस0एम0ई0 से जुड़े 100 से अधिक उद्योग संचालित हो सकते हैं। यह एक अभिनव प्रयास है, जिसमें नये उद्योगों की स्थापना कर कम पूंजी से अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है।विगत 09 वर्षांर् में गीडा क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। गीडा क्षेत्र में नए-नए उद्योग लग रहे हैं। यहां गैलेण्ट, जालान तथा कॉनकास्ट द्वारा गुणवत्तायुक्त स्टील तथा पाइप का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा, उच्चकोटि के कपड़े बनाए जा रहे हैं। यहां बिस्लेरी की फैक्ट्री भी लगायी गयी है, जिसके उत्पाद देश भर में बिक रहे हैं। गीडा में अच्छी डिस्टलरी भी लग रही है। वरुण बेवरेजेज और गीता प्रेस के संस्थान भी स्थापित हो रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि 7000 एकड़ में गीडा का विस्तार धुरियापार क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। धुरियापार क्षेत्र में उद्योग लग रहे हैं, वहां सीमेन्ट तथा पेण्ट फैक्ट्रियां स्थापित हो रही हैं। वहां सी0एन0जी0 का निर्माण हो रहा है। गीडा क्षेत्र में स्थापित नाईलेट कौशल केन्द्र में युवाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग कर रहे युवाओं को यहीं के उद्योगों में नौकरी और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। विकास की यह प्रक्रिया अनवरत आगे बढ़ती रहेगी, जिससे आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल हो सके। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तथा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे ने लखनऊ की यात्रा को सुगम कर दिया है। पहले गोरखपुर से लखनऊ जाने में 07-08 घण्टे का समय लगता था, लेकिन आज मात्र 03-3.5 घण्टे लगते हैं। गीडा द्वारा फैक्ट्री के नजदीक कार्मिकों तथा श्रमिकों के रहने हेतु आश्रय की व्यवस्था की गयी है। जो श्रमिक पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा दूर-दराज क्षेत्रों से आकर किराये पर रहकर गीडा में कार्य करते हैं, उनके लिए ई0डब्ल्यू0एस0 आवास की सुविधा सस्ती दर पर उपलब्ध करायी गयी है। इसमें लगभग 100 श्रमिक परिवारों के लिए आश्रय की व्यवस्था की गयी है। इस आवास में 02 कमरें, किचन, बाथरूम तथा बालकनी है। 07 वर्षां में आवास की धनराशि का भुगतान किया जा सकता है। इसके अन्तर्गत श्रमिकों के लिए प्रत्येक 06 माह में 50 हजार रुपये जमा करने की सुविधा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उद्यम तथा विकास के लिए सुरक्षा आवश्यक है। सुरक्षा के बिना सुशासन और समृद्धि नहीं आ सकती। वर्ष 2017 से प्रदेश सरकार ने अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनायी। उत्तर प्रदेश आज सुरक्षा का मॉडल बन चुका है। प्रदेश में आये निवेश के कारण लाखों युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। गीडा क्षेत्र में लगे उद्यमों से रोजगार का सृजन हो रहा है। 09 वर्षां में गीडा में लगे उद्योगों के कारण लगभग 50 हजार युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। पूर्वीं उत्तर प्रदेश, बिहार, नेपाल और देश के कोने-कोने से आने वाले युवा यहां कार्य कर रहे हैं। यह सुरक्षा के माहौल से  सम्भव हो सका है।


प्रदेश सरकार ने तय किया है कि हम सभी का विकास करेंगे, सुरक्षा देंगे तथा बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ देंगे। यदि किसी व्यक्ति ने गरीब के हक को छीनने, व्यापारी को धमकाने तथा बेटी के साथ छेड़खानी करने का दुस्साहस किया, तो सरकार किसी भी दशा में उसे नहीं छोड़ेगी। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेन्स नीति इसी भाव के साथ निरन्तर आगे बढ़ रही है। परिणामस्वरूप प्रवेश में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारा गया। इन निवेश प्रस्तावों के माध्यम से लाखों युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हुआ है। साढ़े सात लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव तैयार हैं, जिसकी शीघ्र ही ग्राउण्ड ब्रेकिंग की जाएगी।एम0एस0एम0ई0 उद्यमों को प्रोत्साहित करने के परिणामस्वरूप लगभग 03 करोड़ लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त हुआ। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के प्रति कठोरता से निपटने की सरकार की रणनीति का परिणाम है कि आज प्रदेश में ही युवाओं को नौकरी मिल रही है। प्रदेश सरकार ने अब तक लगभग 09 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध करायी है। उत्तर प्रदेश पुलिस बल में प्रत्येक जनपद के युवा भर्ती हुए हैं। इसके माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी कार्य तभी सम्भव होते हैं, जब अच्छी सरकार आती है। अच्छी सरकार तब आती है, जब अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर आते हैं। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सरकार बनी। आज हम सभी नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। देश में विरासत के संरक्षण के साथ-साथ विकास किया जा रहा है। भारत के प्रति लोगों का दृष्टिकोण बदला है। वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनी। डबल इंजन सरकार ने जनता की आकांक्षाओं से दो कदम आगे बढ़कर कार्य किया। अच्छे लोग चुनने का परिणाम है कि विकास तेजी से आगे बढ़ा है। अच्छे जनप्रतिनिधि विकास योजनाओं में रुचि लेते हैं।