
डॉ.रोहित गुप्ता
अगर आपको बार-बार चक्कर आना, ठंडा पसीना, धुंधला दिखना या अचानक कमजोरी महसूस होती है, तो यह लो ब्लड प्रेशर (Hypotension) का संकेत हो सकता है। लोग अक्सर हाई बीपी से डरते हैं, लेकिन लो बीपी भी उतना ही खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे दिल और दिमाग तक रक्त की सप्लाई कम हो जाती है।
लो ब्लड प्रेशर के सामान्य कारण
लंबे समय तक भोजन न करना या उपवास
डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)
अत्यधिक थकान, तनाव या गर्मी
एनीमिया (खून की कमी)
थायरॉयड, हृदय या हॉर्मोन असंतुलन
कुछ दवाओं का साइड इफेक्ट या बहुत ज्यादा शारीरिक मेहनत
👉लो बीपी के लिए 10 असरदार आयुर्वेदिक उपाय
1️⃣ किशमिश दूध- रात में 10–12 किशमिश भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं और दूध पिएँ — यह रक्त की गुणवत्ता बढ़ाता है।
2️⃣ तुलसी पत्ते + शहद- 5 तुलसी पत्तों का रस और 1 चम्मच शहद सुबह लें — बीपी संतुलित करता है।
3️⃣ नमक वाला पानी- 1 गिलास पानी में चुटकीभर सेंधा नमक — तुरंत राहत देता है।
4️⃣ कॉफी या काली चाय- कभी-कभी एक कप लेने से बीपी बढ़ता है, लेकिन रोज़ न लें।
5️⃣ सौंफ और मिश्री का पानी- 1 चम्मच सौंफ + ½ चम्मच मिश्री गर्म पानी में — ऊर्जा बढ़ाता है।
6️⃣ मुनक्का और बादाम टॉनिक- रात को 5 मुनक्का और 2 बादाम भिगोकर सुबह दूध के साथ लें — नसों को पोषण देता है।
7️⃣ मुलेठी पाउडर- ½ चम्मच गुनगुने पानी में — एड्रिनल ग्रंथि को सक्रिय करता है।
8️⃣ नींबू-शहद पेय- एक गिलास पानी में आधा नींबू और 1 चम्मच शहद — इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है।
9️⃣ दालचीनी + अदरक काढ़ा- रक्त प्रवाह तेज करता है और शरीर को गर्म रखता है।
आयुर्वेदिक औषधियाँ-
अरविंदासव – हृदय बलवर्धक
अश्वगंधारिष्ट – कमजोरी व तनाव में उपयोगी।
दशमूलारिष्ट – वात दोष शांत करता है।
इन्हें सुबह-शाम पानी के साथ लें।
जीवनशैली और योग
श्वासन, भ्रामरी, प्राणायाम करें, 7–8 घंटे नींद लें, लंबे समय तक खाली पेट न रहें, हल्की वॉक करें, शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा।
कब डॉक्टर से मिलें?
बार-बार बेहोशी या तेज चक्कर आएँ। बीपी लगातार 90/60 से नीचे रहे। दिल की धड़कन बहुत धीमी या अनियमित हो।























