Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश निरीक्षण रिपोर्ट निर्धारित तिथियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें- अनुज कुमार झा

निरीक्षण रिपोर्ट निर्धारित तिथियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें- अनुज कुमार झा

265

अयोध्या, जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियो को निर्देशित किया है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में 4 विशेष अभियान की तिथियां दिनांक 22 नवंबर, 28 नवंबर, 5 दिसंबर एवं 13 दिसंबर 2020 आयोग द्वारा निर्धारित की गई है उक्त तिथियों में पदाभिहित अधिकारियों, बूथ लेबल अधिकारियों, सुपरवाइजरो, के कार्यों का पर्यवेक्षण हेतु अपने क्षेत्र के अंतर्गत कम से कम 10 मतदान केंद्रों का भ्रमण करते हुए निर्धारित चेक लिस्ट पर सूचना विशेष अभियान दिवस के अगले दिन 11ः00 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये थें परन्तु आपके स्तर से दिनांक 28 नवंबर 2020 को द्वितीय विशेष अभियान दिवस की निर्धारित चेक लिस्ट पर अब तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है जो आपत्तिजनक है जिससे यह प्रतीत होता है कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में आपके स्तर से कोई रूचि नहीं ली जा रही है।

इसी प्रकार दिनांक 22 नवंबर 2020 के भ्रमण की रिपोर्ट केवल सोहावल के अतिरिक्त किसी भी खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा नहीं उपलब्ध कराया गया है जो निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में आपकी लापरवाही को प्रदर्शित करता है। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुनः समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियो को निर्देशित किया है कि 5 दिसंबर एवं 13 दिसंबर 2020 को विशेष तिथियो में कम से कम 10 मतदान केन्द्रो पर भ्रमण करते हुए निरीक्षण रिपोर्ट निर्धारित चेक लिस्ट पर नियत तिथियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और अब तक भ्रमण न करने और निरीक्षण रिपोर्ट निर्धारित चेक लिस्ट पर न उपलब्ध कराने के संबंध में अपनी सुस्पष्ट आख्या भी निरीक्षण रिपोर्ट दिनांक 7 दिसंबर 2020 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।