
भाजपाई पिछङा-दलित अध्यक्ष व सीएम बन जाये तो भी कौम का भला नहीं। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त,अपराधी मस्त व पुलिस उगाही में लिप्त। चेहरे बदलते हैं, फैसले नहीं—पिछड़ा-दलित राजनीति का सच
अयोध्या। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा पहले पूरी ब्रांडिंग देना चाहती है, मीडिया पूरी तरह से नए प्रदेश अध्यक्ष को श्री अखिलेश यादव जी के पीडीए के अगेंस्ट भाजपा का नया संतुलन बता रही है। जोर शोर से भाजपा और उसकी मीडिया वाहिनी ब्रांडिग करने में जुटी पड़ी है।मगर पंकज चौधरी के रूप मे प्रदेश अध्यक्ष के पद पर एक कारोबारी पिछड़े को बैठा कर उन गुनाहों पर पर्दा कैसे डालेंगे,जो आरक्षण में डाका डाल रहे हों? प्रदेश अध्यक्ष के पद पर एक कारोबारी को बैठा कर बैकवर्ड और दलितों के वास्तविक हक की जो लूट धड़ल्ले से सरकार कर रही है उसको कैसे मैनेज कीजियेगा? सपा ने तो सात कुर्मी सांसदों सहित अधिकतर पिछड़ों और दलितों को संसद और विधानसभा में पहुंचाया है,आप कैसे समीकरण बनाइएगा?सपा प्रमुख के पीडीए फार्मूले से भयभीत भाजपा अब पिछड़ों और दलितों को कुछ समझ रही है।लेकिन पिछङों दलितों के संवैधानिक अधिकारों पर डाका डालने वाली भाजपा के झांसे में अब ओबीसी,एससी आने वाला नहीं है।समाजवादी पार्टी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ उ.प्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ.लौटनराम निषाद ने पंकज चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपाई पिछङा दलित प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भले बन जाये,वह कौम का भला नहीं कर सकता,भाजपा में ओबीसी,एससी सिर्फ मोहरा व मुखौटा बनकर अपने जाति-वर्ग की हकमारी करा रहे हैं,अब पिछड़े-दलित भाजपा के झांसे मे नहीं आयेंगे।
चौ.लौटनराम निषाद ने कहा कि पंकज चौधरी,स्वतंत्र देव सिंह, राकेश सचान,आशीष पटेल आदि सहित कुर्मी जाति के 3 सांसद व 34-35 विधायक हैं,पर वे गूंगे-बहरे हैं,उनका जमीर जिन्दा नहीं है।उन्होंने कहा कि वाराणसी में अनुपमा पटेल,हेमंत पटेल,ललितपुर में इंदल पटेल, बदायूं में कर्तव्य पटेल,मिर्जापुर में प्रदीप पटेल,बलिया में बादल पटेल, प्रयागराज में कल्लू पटेल,अजरौली फतेहपुर में केशलाल पटेल,उन्नाव में अंकित पटेल, हलोर महराजगंज में तेगबहादुर पटेल, नीचलौल महराजगंज में विनोद पटेल, कुशीनगर में अंकुश पटेल, सिद्धार्थ नगर में रजनीश पटेल की हत्या भाजपा के वर्चस्ववादियों ने पीट-पीटकर व गोली मारकर हत्या कर दिया तब पीङित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा के कुर्मी नेता कहां थे,उनकी जुबान नहीं खुली? पट्टी-प्रतापगढ़ में कुर्मियों के घर में घुसकर मनुवादी सामंत महिलाओं तक को बुरी तरह मारपीट कर घरों में आग लगा दिया,फरेंदा महराजगंज में सुधीर पटेल को नंगा कर पिटाई करने के बाद मनुवादियों ने मुंह पर पेशाब कर दिया,
गोशाईंगंज-अयोध्या के सोनौरा गाऊपुर (तिवारी का पुरवा) के शिवकुमार वर्मा का दोनों हाथ-पैर नागेन्द्र दत्त तिवारी ने अपने साथियों के लोहे के राड से पीट-पीटकर तोङवा दिया,दलपतपुर गांँव में कुर्मी की जमीन पर सामंती ठाकुर जबरन कब्जा कर लिया और बलरामपुर में कुर्मी जाति के प्रधान के घर पर सैकङों की संख्या में सामंती ठाकुरों धावा बोलकर हमला कर दर्जनों लोगों को घायल कर दिया,तब भाजपाई कुर्मी नेताओं के मुंह पर ताला क्यों लग गया ?
शिवकुमार वर्मा पर जानलेवा हमला कर हाथ-पैर तोङे जाने के प्रकरण में वकीलों व सरदार सेना का आंदोलन,लौटनराम निषाद द्वारा पुलिस तांडव के शिकार गांँव केवलापुर तकमीनगंज में पीङित परिवारों से मिलकर आंदोलन की घोषणा रंग लायी।सुखदेव तिवारी का पूरा सोनौरा गाऊपुर निवासी शिवकुमार वर्मा पर हुये जानलेवा हमला प्रकरण में पुलिस दबाव में आकर आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है| घटना में शामिल एक नामजद शिक्षक नागेन्द्र दत्त तिवारी सहित अन्य 5 अज्ञात लोगों को गिरफ्तार किया है | पकड़े गये लोगों में अयोध्या व अम्बेडकर नगर के भीटी, पूराकलन्दर,रौनाही तथा तारुन थाने से जुड़े हैं। बृजेश तिवारी पुत्र शिव शंकर तिवारी सोनौरा गाऊपुर थाना तारुन अयोध्या, प्रेम तिवारी पुत्र शिव शंकर तिवारी सेनपुर थाना भीटी अंबेडकर नगर, पवन कुमार पाठक पुत्र राम जी पाठक पलिया गोवा थाना पूरा कलंदर जनपद अयोध्या,नरेंद्र पाण्डेय पुत्र शिव शंकर पांडेय सालेहपुर नीमैचा थाना रौनाही जनपद अयोध्या,आदर्श यादव पुत्र संतराम यादव बीबीपुर थाना पूरा कलंदर जनपद अयोध्या,अभिषेक गौड़ पुत्र श्रवण कुमार निवासी सेनपुर थाना भीटी जनपद अंबेडकर नगर की गिरफ्तारी हुई है चेहरे बदलते हैं, फैसले नहीं-पिछड़ा-दलित राजनीति का सच


























