Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लोक आस्था का पर्व छठ-मुख्यमंत्री

लोक आस्था का पर्व छठ-मुख्यमंत्री

204


मुख्यमंत्री ने छठ पर्व के दृष्टिगत घाटों की साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। छठ पर्व लोक आस्था के साथ ही, प्रकृति के प्रति हमारी भावनाओं को उजागर करता।यह पर्व सामाजिक समरसता का पर्व,वर्तमान कोविड काल में पर्वों और त्योहारों के दौरान व्यापक सावधानी बरतना आवश्यक,छठ पर्व सामूहिक रूप से सम्पन्न किया जाता, इसके दृष्टिगत संक्रमण के नियंत्रण के प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएं।


लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पर्व के दृष्टिगत घाटों की साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि छठ पर्व लोक आस्था के साथ ही, प्रकृति के प्रति हमारी भावनाओं को उजागर करता है। पूरी सात्विकता और आत्मिक शुद्धि के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता का पर्व भी है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक बैठक में छठ पर्व के आयोजन के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान कोविड काल में पर्वों और त्योहारों के दौरान व्यापक सावधानी बरतना आवश्यक है। छठ पर्व सामूहिक रूप से सम्पन्न किया जाता है। इसके दृष्टिगत उन्होंने जनपद स्तर पर समीक्षा करते हुए संक्रमण के नियंत्रण के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के पश्चात पूजा स्थल की स्वच्छता बनाए रखने की ओर भी पूरा ध्यान दिया जाए।