ग़रीब एवं जरूरतमंद स्कूली बच्चों की सम्बल थी प्रधानाध्यापिका इंदू सिंह

165
ग़रीब एवं जरूरतमंद स्कूली बच्चों की सम्बल थी प्रधानाध्यापिका इंदू सिंह
ग़रीब एवं जरूरतमंद स्कूली बच्चों की सम्बल थी प्रधानाध्यापिका इंदू सिंह

—– भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि —–

अजय यादव

प्रतापगढ़/कुंडा। पत्रकार वार्ता एवं विचार-विमर्श के क्रम में कुंडा तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड बिहार क्षेत्र के अन्तर्गत सरांय कीरत प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई कुंडा की महामंत्री इंदू सिंह अक्सर कहती थी कि “ग़रीबी एवं निर्धनता के कारण ग़रीब बच्चों की बहुत अधिक उपेक्षा और सामाजिक वंचना का सामना करना पड़ता है। उन्हें मूल्यवान एवं प्यार दुलार महसूस होने की संभावना कम होती है। इस बात का मैं मनोवैज्ञानिक एवं व्यावहारिक ढंग से स्कूली बच्चों का ख्याल रखती हूं।” ग़रीब एवं जरूरतमंद स्कूली बच्चों की सम्बल थी प्रधानाध्यापिका इंदू सिंह

प्रधानाध्यापिका इंदू सिंह ठीक समय पर स्कूली बच्चों के स्कूल ड्रेस,कॉपी,किताब,स्टेशनरी एवं अन्य मूलभूत जरूरतों का ध्यान रखती थी। ऐसे व्यावहारिक कार्यों की वजह से प्रधानाध्यापिका इंदू सिंह पत्नी संजीव सिंह स्कूली बच्चों के हृदय में बसी थी। स्कूल स्टॉफ के सुख-दुःख में सदैव साथ रही। उनके आकस्मिक निधन से स्थानीय शिक्षक, अधिवक्ता, पत्रकार, जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।

इसी क्रम में महिला स्वावलंबन प्रशिक्षण संस्थान की प्रबंधिका रीनू यादव की अध्यक्षता में कुंडा में एक शोक सभा हुई।जिसमें संस्थान के सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। शोक सभा में संस्थान के अध्यक्ष अजय यादव,अंजुम बानो,सरला देवी,आबिद,हिमकेश कुमार,सर्वेश कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। ग़रीब एवं जरूरतमंद स्कूली बच्चों की सम्बल थी प्रधानाध्यापिका इंदू सिंह