Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव परिवहन द्वारा निम्नवत निर्देश

अपर मुख्य सचिव परिवहन द्वारा निम्नवत निर्देश

194

लखनऊ,  जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने सूचित किया कि अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री/अपर मुख्य सचिव, परिवहन, उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में आयोजित विडियो कान्फ्रेसिंग में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री/अपर मुख्य सचिव, परिवहन द्वारा निम्नवत निर्देश दिये गये हैः-
उन्होंने सूचित किया है कि प्राप्त निर्देश-

1. सम्भागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय के निकट जन सुविधा केन्द्र स्थापित कराये जायें, समन्वयक विभाग/अधिकारी- सम्भागीय परिवहन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी टी0जी0 द्वारा समन्वय हेतु।

2. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल प्लाजों से ओवर लोड वाहनों की सूचना उपलब्ध कराये जाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया जाये- सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)/अपर जिलाधिकारी, प्रशासन द्वारा समन्वय हेतु।

3. परिवहन विभाग की समस्त आनलाइन सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये- सम्भागीय परिवहन अधिकारी/उप निदेशक सूचना द्वारा समन्वय हेतु।

4. जनपद के समस्त ब्लैक स्पाॅट्स पर निगरानी रखी जाये और कुशलता पूर्वक कार्य किया जाये- सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन) द्वारा समन्वय हेतु।

5. आगामी सड़क सुरक्षा सप्ताह को रूचि लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए आयोजित कराया जाये- सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा समन्वय हेतु।

6. परिवहन सम्बन्धी उपरोक्त कार्यो एवं लक्ष्य के सम्बन्ध में अगले 45 दिन तक साप्ताहिक बैठक जिलाधिकारी के स्तर पर आयोजित करायी जाये- अपर जिलाधिकारी टी0जी0/ सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा समन्वय हेतु।

7. शीतकाल आगमन के दृष्टिगत समस्त रैन बसेरे अभी से संचालित करवा दिये जायें उपलब्ध संशाधनों से कम्बल वितरण कर सभी जरूरतमंद व्यक्तियों को संतरित कर दिया जाये। अलाव की व्यवस्था समुचित स्थानों पर सुनिश्चित कर ली जाये तथा चिकित्सालयों में तीमारदारों के लिए रैन बसेरों का प्रबन्ध सुनिश्चित कर लिया जाये- प्रभारी अधिकारी आपदा/अपर जिलाधिकारी, प्रशासन द्वारा समन्वय हेतु।

8. कोविड-19 की रोकथाम के दृष्टिगत दैनिक बैठक प्रातः कोविड अस्पताल में तथा सांयकाल कमाएड सेन्टर में किया जाना भी सुनिश्चित किया जाये- नोडल अधिकारी कमाण्ड सेन्टर/मुख्यविकास अधिकारी द्वारा समन्वय हेतु।

9. धान क्रय हेतु उचित गुणवत्ता का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय किया जाये, यह सुनिश्चित किया जाये-अपर जिलाधिकारी, आपूर्ति द्वारा समन्वय हेतु।