Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
Home समाज अन्य बड़ी खबरें क्या हुआ यू पी क़ानून व्यवस्था को..?-संजय सिंह

क्या हुआ यू पी क़ानून व्यवस्था को..?-संजय सिंह

265
बुलडोजर राज लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है-सजंय सिंह
बुलडोजर राज लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है-सजंय सिंह

क्या हो गया है यू पी क़ानून व्यवस्था को..? सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की। यूपी में कानून व्यवस्था का दावा संदिग्ध। क्या हुआ यू पी क़ानून व्यवस्था को..?-संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा की बढ़ती चिंताओं पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है। डिजिटल प्लेटफार्म एक्स पर सांसद संजय सिंह ने लिखा कि,” क्या हो गया है यू पी क़ानून व्यवस्था को? करवाचौथ मनाने एक महिला कांस्टेबल अपने घर जा रही थी दरिंदों ने उसका रेप किया।” उत्तर प्रदेश में एक महिला कांस्टेबल के साथ हुए अपराध ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की गंभीर कमियों को उजागर किया है। सांसद संजय सिंह ने कहा कि, “यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। यदि महिला कांस्टेबल भी सुरक्षित नहीं है, तो आम महिला का क्या हाल होगा?” सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार को महिला सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए और प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए।”

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। अपराध बढ़ रहे हैं, और पुलिस प्रशासन असफल है।भदोही में श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज के प्रिंसिपल की कार रोक कर अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ऐसे तमाम मामले रोज सामने आ रहे हैं। यह समय उत्तर प्रदेश सरकार के लिए कानून व्यवस्था को मजबूत करने का है।

उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था को लेकर बीते दिन, सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया इस दौरान कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा, “भाजपा नेता बार-बार यह दावा करते हैं कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था अच्छी है, लेकिन बहराइच और देवरिया की घटना को देखकर यह दावा संदिग्ध लगता है।” सांसद संजय सिंह ने आगे कहा, “भाजपा जब चुनाव हारती है, तब झगड़ा कराती है। प्रदेश ही नहीं देश के भीतर जितने भी झगड़े हो रहे लोकसभा चुनाव में हार के बाद कराए जा रहे हैं। बहराइच, अलीगढ़ और देवरिया में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है।” सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने यह भी मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार को महिला सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए और प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए। वही आप यू.पी महिला विंग अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा, “एक महिला हेडकांस्टेबल के साथ जघन्य बलात्कार की ये घटना न सिर्फ समाज पर कलंक है बल्कि उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था की सच्चाई बताने के लिए काफी है। योगी के राज में महिला पुलिस का भी बलात्कार हो रहा हैं तो साधारण महिला कहाँ तक सुरक्षित होंगी।” क्या हुआ यू पी क़ानून व्यवस्था को..?-संजय सिंह