Saturday, January 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश हरदोई जेल से कैदी फरार..!

हरदोई जेल से कैदी फरार..!

333
हरदोई जेल से कैदी फरार..!
हरदोई जेल से कैदी फरार..!
मरीजों के परिजनों को लूट रहा मेदांता
राकेश यादव

सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हरदोई जेल से कैदी फरार। जेल प्रशासन ने दो बंदियों के साथ सुरक्षा के लिए लगाए सिर्फ दो वार्डर। फरारी की घटना को भी कई घंटे तक छिपाए रहे अधिकारी। जेल कर्मी ने आरोपी की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। जेल में बंद आरोपी के फरार हो जाने की जानकारी लगते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल का एक सुरक्षा कर्मी मामले की तहरीर लेकर शहर कोतवाली पहुंचा। हरदोई जेल से कैदी फरार..!

लखनऊ/हरदोई। सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर मंगलवार को हरदोई जेल का एक विचाधीन बंदी फरार हो गया। जेल प्रशासन के अधिकारियों ने घटना को कई घंटे तक छिपाए रखा। जेल कमान में काम करने वाले दो बंदियों के साथ सिर्फ दो वार्डर ही लगाए थे। जेल अधिकारियों को लचर सुरक्षा का लाभ उठाकर बंदी फरार होने में सफल हो गया। उधर जेल प्रशासन के अधिकारी इस मसले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

मिली जानकारी के मुताबिक हरदोई पुलिस ने चोरी के आरोप में संत कुमार पुत्र जय को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बंदी संत कुमार हिंद बिहार का रहने वाला बताया गया है। सूत्रों का कहना है कि जेल प्रशासन के अधिकारियों ने पुताई कमान के लिए दो वार्डर (सुरक्षाकर्मियों) के संत कुमार को एक अन्य बंदी के साथ कमान में निकाला था। जेल परिसर में पुताई के निकाले गए दो बंदियों में बंदी संत कुमार सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर निकल गया। काफी देर इधर उधर ढूढने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो इसकी सूचना जेल के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही जेल में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन के अधिकारियों ने बंदी के फरारी की इस गंभीर घटना को कई घंटे तक छिपाए।

सूत्रों का कहना है कि जेल प्रशासन के अधिकारी बंदियों की सुरक्षा मजबूत करने के बजाए सिर्फ कमाई करने में जुटे रहते है। जेल परिसर से विचाराधीन बंदी की फरारी ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बंदी के दिनदहाड़े फरारी की जानकारी के संबंध में जब हरदोई जेल अधीक्षक सुरेश चंद्र त्रिपाठी से बात करने का प्रयास किया गया तो कई प्रयासों के बाद भी उनका फोन नहीं उठा। हरदोई जेल से कैदी फरार..!