Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश 3 दिन पूर्व लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने किया बरामद

3 दिन पूर्व लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने किया बरामद

270

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा

अयोध्या, भेलसर कोतवाली रुदौली पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा कायम करते हुए 3 दिन पहले लापता हुई नाबालिग बालिका को बरामद कर लिया है।
कोतवाल कृष्णकांत यादव ने बताया कोतवाली क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका को मोहल्ले का ही एक युवक 11 नवंबर को बहला फुसलाकर भगा ले ले गया था।पिता की तहरीर पर अर्जुन पुत्र धर्मराज,भीम पुत्र धर्मराज और धर्म राज पुत्र अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा कायम किया गया है।बताया कि चौकी प्रभारी नयागंज वीरेंद्र पाल ने नाबालिक बालिका को बरामद कर लिया है।आरोपियों की गिरफ्तारी जल्दी की जाएगी।