Saturday, February 28, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश एटा को 07 नई 108 एम्बुलेंस की सौगात

एटा को 07 नई 108 एम्बुलेंस की सौगात

239

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने एटा जनपद को 07 नई 108 एम्बुलेंस की दी सौगात।

अलीगढ़/एटा। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0शर्मा ने अपने 02 दिवसीय अलीगढ़ मंडल के प्रवास के दौरान एटा जनपद को 07 नई 108 एम्बुलेंस की सौगात दी है। एटा जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर से इन नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हमेशा चिंतित रही है।ए0के0शर्मा ने कहा कि इन नई एम्बुलेंस से जनपद के मरीजों को अपने घर या दूसरे अस्पताल में जाने या फिर वहां से आने में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्यगत ढांचे को मजबूत कर रही हैं और आने वाले समय में लोगों को प्रदेश के प्रत्येक जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं व सुविधाये मिलेंगी।