Friday, February 13, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या सर्प दंश से भाजपा सेक्टर संयोजक की मौत

सर्प दंश से भाजपा सेक्टर संयोजक की मौत

416


सर्प दंश से भाजपा सेक्टर संयोजक की मौत,क्षेत्रीय विधायक ने कार्यकर्ता की मौत पर व्यक्त किया गहरा शोक,हर संभव मदद करने का दिलाया भरोसा।

– अम्बरेश यादव
भेलसर(अयोध्या)गुरुवार को मवई मंडल के सेक्टर अमहिया के सेक्टर संयोजक/बूथ अध्यक्ष सुरेश वर्मा की सर्पदंश से मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक असंदरा थाना क्षेत्र के सड़वा भेलू गांव निवासी सुरेश वर्मा बुधवार की सुबह अपने खेत जा रहे थे।गन्ने के खेत के पास सांप ने काट लिया।परिजन आनन फानन में उन्हें सीएचसी बनी कोडर ले गए।जंहा से जिला अस्पताल रिफर कर दिया।जिला अस्पताल जाने के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया।परिजनों ने नूरगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जंहा इलाज के दौरान गुरुवार सुबह मौत हो गई।

मौत की ख़बर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया।परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस दुःखद घटना से क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी मवई मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह समाजसेवी जगन्नाथ यादव ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है।*क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा वर्मा जी पार्टी के एक समर्पित निष्ठावान सक्रिय कार्यकर्ता थे। वे सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी कार्य करते हुए बूथ संगठन से लेकर मण्डल स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा अपना अपेक्षित सहयोग देते रहे है और संगठन को मजबूत बनाने में अच्छा योगदान रहा है।परिवार की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।मवई मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू ने कहा मेरे मंडल मवई परिवार के अहम सदस्य थे।जो आज हम लोगों ने खो दिया हमारी पूरी मंडल मवई की टीम इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।