Wednesday, March 4, 2026
Advertisement

शोक

292

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूथ ब्रिगेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। गौरव दुबे काफी समय से कैंसर की बीमारी का इलाज करा रहे थे। विदेश में उपचार के बावजूद उनको राहत नहीं मिली। आज मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
      बैकुण्ठधाम में अंत्येष्टि के समय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से गौरव दुबे के पार्थिव शरीर पर विधायक संग्राम सिंह यादव तथा एमएलसी राजेश यादव, आनन्द भदौरिया ने श्वेत पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।