Saturday, February 7, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या विधायक ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण भूमि पूजन को लेकर मवई मंडल...

विधायक ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण भूमि पूजन को लेकर मवई मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

277

अब्दुल जब्बार व अम्बरेश यादव
अयोध्या, भेलसर,रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने गुरुवार को राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण भूमि पूजन को लेकर रूदौली विधानसभा क्षेत्र स्थित डायनमिक इंटर कालेज रानीमऊ,सड़वा व रूदौली नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया।डायनमिक इंटर कालेज रानीमऊ में मवई मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू की अध्यक्षता में मवई मंडल के सेक्टर सयोंजक,बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई।राम कुमार यादव इण्टर कालेज सण्डवा मवई में भाजपा बाबा बाजार मण्डल अध्यक्ष संतोष मिश्रा की अगुवाई में बैठक सम्पन्न हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विधायक राम चन्द्र यादव ने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 5 अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी अयोध्या नगरी में आ रहे है।ये हम सब का सौभाग्य है कि 5 अगस्त को अयोध्या में पांच सौ साल बाद एक नया इतिहास रचने वाला है।

विधायक ने कहा अपने अपने घरों में पांच दीपक जरूर जलाये और अपने गांव के आसपास देव स्थानों पर भी पांच दीपक जलाये।दूरदर्शन पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।हम सभी अयोध्या नहीं जा सकते लेकिन अपने घर पर मंदिर निर्माण की खुशी भजन कीर्तन करते हुए मना सकते हैं घर घर भगवा झंडा लगवाये,दीपावली के त्योहार की तरह हर घर में दीपक जलाएं।बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह,मण्डल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष निर्मल शर्मा,मवई मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू,मनोज मिश्रा,जिला कार्यसमिति सदस्य विकास यादव,आलोक तिवारी,समाजसेवी जगन्नाथ यादव,राजेश शर्मा,सुनील मिश्रा,सच्चिदानंद दास,तेज तिवारी,हरीशंकर यादव,सुरेश चंद्र मिश्रा,सुरेन्द्र यादव,श्यामता प्रसाद,शीतला प्रसाद शुक्ला,महामंत्री पवन कुमार,राकेश तिवारी,शिवम मिश्रा व सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहें।