Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक

विधान परिषद चुनाव को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक

220

लखनऊ खण्ड स्नातक क्षेत्र विधान परिषद चुनाव को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ द्वारा सभी विधानसभाओं के लिए प्रभारी बनाये गये हैं साथ ही साथ पोलिंग स्टेशन के लिए प्रभारी बनाये गये हैं, इन प्रभारियों के साथ 50 लोगों की नियुक्ति की गयी है। इन सभी प्रभारियों की बैठक कल दिनांक 19 नवम्बर, 2020 को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अपरान्ह 1.00 बजे आहूत की गयी है।

उक्त जानकारी देते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि लखनऊ शहर के प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर प्रभारी एवं उसके अतिरिक्त 50 सदस्यों की उक्त कमेटी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क कर उनसे जुझारू एवं कर्मठ कांग्रेस प्रत्याशी श्री बृजेश सिंह के पक्ष में प्रथम वरीयता मद देने का आग्रह करेंगे, जिससे कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाया जा सके।