Wednesday, February 4, 2026
Advertisement
Home समाज अन्य बड़ी खबरें मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, बारिश के साथ गिर सकते है...

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, बारिश के साथ गिर सकते है ओले

712

उत्तर प्रदेश में जनवरी माह में घटते हुए तापमान के बजाय बढ़ता हुआ तापमान कई शहरों में रिकॉर्ड बना दिया है। जनवरी में इस बात की चर्चा नहीं हो रही कि कितनी भीषण ठंड पड़ रही है, बल्कि इस बात की चर्चा हो रही कि इतनी कम ठंड क्यों पड़ रही है? हालांकि, हालात में बदलाव का मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है।अगले 24 से 48 घंटे में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में दिन और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज होगी।यह गिरावट 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक़ उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड थोड़ी बढ़ेगी। कई जिलों में थोड़ी तेज हवा के चलने से गलन का भी सामना हो सकता है। प्रदेश के तमाम जिलों में कुछ दिनों के लिए कोहरा भी वापसी कर सकता है। वहीं, पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में अगले 48 घंटे में फिर से बारिश के आसार बन रहे है।

आएगी गिरावट तापमान में

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटे में प्रदेश में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है जबकि रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह सकता है।वैसे जनवरी की ठंड के हिसाब से इतनी गिरावट भी कोई बड़ी गिरावट नहीं कही जाएगी, क्योंकि जनवरी में रात का तापमान आमतौर पर 5 डिग्री सेल्सियस या उसके नीचे ही दर्ज होता रहा है।
14 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद तो वैसे भी मौसम में तेजी से बदलाव होता है। ऐसे में यह भी कह सकते है कि ठंडक का विदा होने का समय है और चंद दिनों की मेहमान है।राहत की बात तो यह है कि ठंड के बढ़ने और कोहरे की संभावना के बीच इस बात की पूरी उम्मीद है कि धूप भी निकलती रहेगी।