Monday, March 2, 2026
Advertisement
Home समाज मुरादनगर दुर्घटना के मृतक के आश्रितों को 10 लाख रु0 आर्थिक मदद-...

मुरादनगर दुर्घटना के मृतक के आश्रितों को 10 लाख रु0 आर्थिक मदद- मुख्यमंत्री

176

मुख्यमंत्री ने मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद की दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 10 लाख रु0 की आर्थिक मदद प्रदान किये जाने की घोषणा की।प्रत्येक आवासहीन प्रभावित परिवार को एक आवास उपलब्ध कराए जाने की भी घोषणा,मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य से सरकारी धन के हुए नुकसान की भरपाई सम्बंधित ठेकेदार तथा अभियंताओं से करने के निर्देश दिए।हादसे के अभियुक्तों के विरुद्ध एन0एस0ए0 के तहत भी कार्यवाही करने के निर्देश ।


लखनऊ –
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद की दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान किये जाने की घोषणा की है। उन्होंने प्रत्येक आवासहीन प्रभावित परिवार को एक आवास उपलब्ध कराए जाने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य से सरकारी धन के हुए नुकसान की भरपाई सम्बंधित ठेकेदार तथा अभियंताओं से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस हादसे के अभियुक्तों के विरुद्ध एन0एस0ए0 के तहत भी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं।