Sunday, March 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मवई व रुदौली में थाना प्रभारी रहे इंसपेक्टर की दुर्घटना में मौत

मवई व रुदौली में थाना प्रभारी रहे इंसपेक्टर की दुर्घटना में मौत

219

मवई व रुदौली में थाना प्रभारी रहे इंसपेक्टर की लखनऊ में हुई दुर्घटना में मौत।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या, भेलसर इंस्पेक्टर जयवीर सिंह यादव शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल से पुलिस सिगनेचर बिल्डिंग लखनऊ में ड्यूटी करने जा रहे थे कि तभी चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया।जिससे गिरकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल अवस्था मे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया।

रुदौली व मवई सेवा काल में वे अपने कार्य व व्यवहार से क्षेत्रीय लोगों पर अमिट छाप छोड़ गये।श्री यादव की मौत का दुखद समाचार सुनते ही सोशल मीडिया व व्हाट्स्प ग्रुपों पर उनके शुभचिंतकों ने गहरा दुख प्रकट किया।कुछ संभ्रांत लोगों ने बताया उनकी कार्य करने की शैली बिल्कुल अलग थी वह जब तक यहाँ रहे उनकी पुलिसिया कार्यशैली से लोग काफी प्राभावित रहते थे।

उनकी मौत की दुखद खबर सुनकर विधायक राम चंद्र यादव,पूर्व विधायक सै0 अब्बास अली जैदी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिंह,समाजसेवी विनोद सिंह,डा0 निहाल रजा,चेयरमैन जब्बार अली,पूर्व चेयरमैन अशोक कसौधन,शाह मसूद हयात ग़ज़ाली,मो0 शारिक,साजिद हुसैन,शहीम अहमद,मो0 शारिक,शाहनवाज शमीम सिद्दीकी,हनीफ अन्सारी,ग़ुलाम अन्सारी,अख्तर अली खान,मो0 हमीम खान,राजकिशोर सिंह,कुलदीप सोनकर,हसन शेख,अतीक सिद्दीकी,शकील अन्सारी,अखलाक राजा आदि ने गहरा शोक ब्यक्त किया।