Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मदरसा सज़्ज़ादिया व फ़ी सबिल्लिल्लाह ग्रुप ने रज़ाई वितरित की

मदरसा सज़्ज़ादिया व फ़ी सबिल्लिल्लाह ग्रुप ने रज़ाई वितरित की

245

मदरसा सज़्ज़ादिया व फ़ी सबिल्लिल्लाह ग्रुप के संयुक्त सहयोग से ठण्ड के प्रकोप को देखते हुए पुनः की गयी रज़ाई वितरित।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर – जैसे जैसे मौसम करवटें बदल रहा है वैसे वैसे सामाजिक संस्थाए भी समाज के हित को ध्यान में रखते हुए अपनी सहायता जन जन तक पहुंचाने के प्रयास में जुट गई है।
बुधवार को मदरसा सज्जादिया व फ़ी सबिल्लिल्लाह ग्रुप के संयुक्त सहयोग से पुनः एक बार रज़ाई वितरित की गई।इस अवसर पर फ़ी सबिल्लिल्लाह ग्रुप के सदस्य मोहम्मद कैफ़ ने बताया कि हम सब का यही प्रयास है कि कोई घर भूखा न रहे उनकी हर तरह की मदद की जाए उन्होंने यह भी बताया कि अगले चरण में फ्री मेडिकल कैम्प व अन्य ज़रूरी सेवाएं उन तक पहुंचाई जाएँगी।इस अवसर पर मोहम्मद कैफ़,मोहम्मद इबाद,मोहम्मद तौसीफ़,मुश्ताक़ अहमद,जुनैद शेख़,शफ़ीक़ खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।