Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश भाजपा नेता पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग,बाल बाल बचे

भाजपा नेता पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग,बाल बाल बचे

402

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

अयोध्या, भेलसर रूदौली कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा रोड पर बीती देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने घर से लखनऊ की ओर जा रहे भाजपा नेता पर हुई फायरिंग में भाजपा नेता बाल बाल बच गए।जानकारी के मुताबिक रूदौली कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा रोड पर भारतीय जनता पार्टी नेता रविकांत तिवारी उर्फ मोनू तिवारी निवासी ग्राम पूरे दाला थाना खंडासा सोमवार की रात सफारी गाड़ी द्वारा अपने घर से लखनऊ की ओर जा रहे थे।वह जैसे ही गुलचप्पा रोड पर पहुँचे तभी उनकी गाड़ी पर अचानक अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दिया। जिसमे दो गोली आगे के शीशे व एक गोली पीछे के शीशे पर जा लगी।

जवाब में अपनी आत्मरक्षा के लिए भाजपा नेता ने भी तीन राउण्ड गोली चलाई।बदमाशों की फायरिंग में बीजेपी नेता बाल बाल बच गए।इस घटना के सम्बंध में एसपी ग्रामीण ने बताया कि राजेन्द्र नगर लखनऊ निवासी गिरीश वैश्य से भाजपा नेता का जमीनी विवाद व पैसे का लेनदेन का मामला चल रहा है।जिसमे उनको पूर्व में धमकी भी मिल चुकी है।गिरीश वैश्य तथा उनके सहयोगी ने भाजपा नेता पर फायरिंग शुरू कर दी।मौके पर पीआरवी टीम के पहुँचने पर बदमाश फरार हो गए थे।मौके से तीन जिन्दा कारतूस 315 बोर के खोखे भी बरामद किया गया।एसपी ग्रामीण ने यह भी बताया कि मामले की जांच शुरू हो गई है जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता ने कोतवाली रूदौली में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।