Sunday, March 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश बीस लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

बीस लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

241

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

अयोध्या, भेलसर बाबा बाजार चौकी पुलिस ने शुक्रवार को बीस लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मवई के थाना प्रभारी राम किशन राना के मुताबिक बाबा बाजार चौकी प्रभारी दिवेश त्रिवेदी हमराही सिपाही पंकज कुमार,रविशंकर यादव,राजकुमार यादव व अलख राम वर्मा के साथ गश्त पर जा रहे थे।जब वह बनमऊ के जंगल में अमराई गांव मोड़ पर पहुंचे तभी उन्हें सड़क पर एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया और पुलिस की गाड़ी देखकर उसने भागने का प्रयत्न किया।लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान युवक के पास बीस लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद हुई।पकड़ा गया युवक हरीराम गौतम पुत्र मोती राम ग्राम लाेधन पुरवा का निवासी है।थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक को आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।