Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पटरंगा पुलिस के लिए चुनौती बना महबूब आलम हत्याकांड

पटरंगा पुलिस के लिए चुनौती बना महबूब आलम हत्याकांड

303

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

अयोध्या, भेलसर रुदौली सर्किल क्षेत्र अंतर्गत पटरंगा थाना के ग्राम सभा पचलो गांव का चर्चित महबूब आलम हत्याकांड की गुत्थी अभी तक नही सुलझ पाई है।अपहरण के बाद एक नौजवान महबूब आलम की हत्या की घटना को दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।पुलिस के हाथ अब तक एक भी सुराग व क्लू नही लगा जिसके बल पर पुलिस महबूब के हत्यारों तक पहुंच जाए।अब तो महबूब आलम के परिजनों को भी उम्मीद नही है कि पटरंगा पुलिस उनके बेटे के हत्यारों का सुराग लगाकर उन्हें सलाखों के पीछे भेज पाएगी।

अब पटरंगा पुलिस भी महबूब आलम हत्याकांड के खुलासे को लेकर कोई खास दिलचस्पी नही दिखा रही है।लेकिन परिजनों सहित पचलो गांव के लोगों के दिमाग में आज भी यह बड़ा सवाल बार बार उठ रहा है कि आखिर महबूब आलम की हत्या किसने और क्यों की।जिसका उत्तर पटरंगा पुलिस के पास अब तक नही है हालांकि पटरंगा एसएचओ अशोक कुमार का अब भी दावा है कि प्रयास जारी है और पुलिस महबूब आलम के हत्यारों को खोजकर उनको सलाखों के पीछे जरूर पहुंचाएगी।