Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home राजनीति नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राज्यपाल का भव्य स्वागत

नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राज्यपाल का भव्य स्वागत

203

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राज्यपाल कश्यप के आगमन पर मलिहाबाद विधानसभा में जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मलिहाबाद चौराहे पर लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष मिथलेश रावत ने अपने कार्यालय सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं के साथ पर उनका जोरदार स्वागत किया ‌।

नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का दुर्गा दुर्गा गंज जहानाबाद और मलिहाबाद में सपा कार्यकर्ताओं नें जोश और हर्ष उल्लास के साथ विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत कार्यक्रम किया स्वागत समारोह में उनके साथ पूर्व मलिहाबाद विधायक इंदल कुमार रावत भी शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ0 राज्यपाल कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव उनकी प्राथमिकता होगी। प्रदेश सरकार की भ्रष्ट एवं अनीतिपूर्ण कार्यप्रणाली के विरोध में मुहिम चलाकर 2022 में सपा को पुनः सत्ता में लाया जायेगा। जिसका कार्यकर्ताओ ने पुरजोर समर्थन किया।

डॉ0 कश्यप ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत को अपना लक्ष्य बताते हुए शनिवार को राज्‍य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उत्‍तर प्रदेश की मौजूदा झूठी सरकार को हटाने के लिए लोग सपा के साथ आ रहे हैं,उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने सपा मुख्‍यालय में कई प्रमुख नेताओं को पार्टी में शामिल होने की बात करते हुऐ कहा कि उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की राजनीति का भविष्‍य तय करेगा. उन्‍होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्‍य 2022 है ।

पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भाजपा की नीतियों से आम आदमी की पूरी तरह से कमर टूट चुकी है और अब बदलाव की मांग होने लगी है। ऐसे में अब हम भी चुप बैठने के बजाय जनता के बीच उनकी समस्याओं को लेकर जाएंगे। लगातार हम यही काम करते आ रहे हैं।

इस अवसर पर ससलेंद्र यादव जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी,इब्राहिम मंसूरी जिला सचिव,हिमांशु यादव,मिथलेश रावत,रोहशन सिंह,शिवम यादव गोंलू,सहित सैकड़ों सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।