Tuesday, March 3, 2026
Advertisement
Home समाज देश की प्रतिष्ठित ‘कैट’ परीक्षा में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

देश की प्रतिष्ठित ‘कैट’ परीक्षा में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

186


लखनऊ । सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तीन प्रतिभाशाली छात्रों ने ‘काॅमन एडमीशन टेस्ट (कैट) के परीक्षा परिणाम में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इन छात्रों में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र कृष्ण द्विवेदी ने 97.53 परसेंटाइल एवं महेन्द्र प्रताप सिंह ने 91.08 परसेंटाइल एवं सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के छात्र जुहैब उमर रहमान ने 92 परसेंटाइल प्राप्त कर यह उपलब्धि अर्जित की है। अब ये छात्र देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेन्ट कालेजों में एडमीशन ले सकते हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विद्यालय की शिक्षा पद्धति के अनुसार ‘सर्वधर्म समभाव’ एवं वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को जहाँ पर रहेंगे, वहीं पर प्रवाहित करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इन
मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के
शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है। उन्होंने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को आई.ए.एस., इन्जीनियरिंग, मेडिकल व अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज हेतु लगातार प्रोत्साहित करता है, साथ ही विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु प्रेरित करता है। इसी का परिणाम है कि सी.एम.एस. के छात्र भारी संख्या में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।