Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
Home समाज जरूरतमंद युवक को सामाजिक कार्यकर्ता ने दिया ब्लड

जरूरतमंद युवक को सामाजिक कार्यकर्ता ने दिया ब्लड

174

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर/अयोध्या – विधान सभा क्षेत्र रूदौली के अस्पताल में भर्ती एक युवक को समाजिककार्यकर्ता ने ब्लड देकर सहायता की।
पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा पुरायँ निवासी दशरथ दीन यादव के छोटे पुत्र सतीश कुमार यादव उम्र लगभग 21 वर्ष की तबीयत अचानक से खराब होने पर घर वालों ने उपचार के लिए आयुष्मान हॉस्पिटल भेलसर में भर्ती कराया था।परिजन उसकी तबियत को लेकर काफी परेशान थे।जानकारी पाकर सामाजिक कार्यकर्ता नितेश सिंह ने अस्पताल पहुंचकर भर्ती युवक का हालचाल जाना तथा युवक के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते हुए डॉक्टरों से परामर्श किया।डॉक्टरों ने बताया कि युवक को 3 यूनिट ब्लड की ज़रूरत है।सामाजिक कार्यकर्ता ने डॉक्टर सुभाष यादव के साथ फैजाबाद ब्लड बैंक जाकर अपना ब्लड डोनेट कर ब्लड उपलब्ध कराया।
इस मौके पर श्री सिंह ने कहा किसी भी जरुरतमंद के मुसीबत में मदद करने वालों के साथ भगवान सदैव खड़ा रहता है।हमें तनिक सा भी सोच विचार नहीं करना चाहिए और अगर कोई भी आपके या हमारे अड़ोस पड़ोस का व्यक्ति किसी भी मुसीबत या परेशानी में है तो सर्वप्रथम इंसान होने के नाते हमारा यह मूल कर्तव्य बनता है उसकी हर संभव मदद करें।हम सब मिलकर मदद के लिए दो दो हाथ अगर लगा देंगे तो शायद अपने बीच का साथी मुसीबत से उबर जाये।जात-पात,भेद-भाव व ऊँच-नीच से ऊपर उठकर सबसे पहले हम इंसान हैं हमसब जिस लायक है हमें अपनों की मदद करते रहना चाहिए यही सच्ची मानवता है।