Monday, March 2, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश एम0एस0पी0 के अन्तर्गत तेजी से धान खरीद करें- मुख्यमंत्री

एम0एस0पी0 के अन्तर्गत तेजी से धान खरीद करें- मुख्यमंत्री

319


मुख्यमंत्री ने एम0एस0पी0 के अन्तर्गत धान खरीद कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए।धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।वरासत अभियान के अन्तर्गत निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज करने की कार्यवाही निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सुनिश्चित की जाए।बर्ड फ्लू के दृष्टिगत प्रत्येक स्तर पर सावधानी बढ़ाए जाने के निर्देश, बर्ड फ्लू की जांच आई0वी0आर0आई0, बरेली में की जाए।


लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एम0एस0पी0 के अन्तर्गत धान खरीद कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई समस्या न हो।

आज यहां लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के सभी ग्रामों में वरासत अभियान प्रगति पर है। वरासत अभियान को तेजी से संचालित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज करने की कार्यवाही निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने बर्ड फ्लू के सम्बन्ध में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बर्ड फ्लू के दृष्टिगत प्रत्येक स्तर पर सावधानी बढ़ाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि बर्ड फ्लू की जांच बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आई0वी0आर0आई0) में की जाए।