Friday, January 16, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ इंग्लैण्ड के चार विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का चयन

इंग्लैण्ड के चार विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का चयन

367

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के मेधावी छात्र प्रिंस यादव ने उच्च शिक्षा हेतु इंग्लैण्ड के चार विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है एवं अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है। प्रिंस को इंग्लैण्ड की मिडिलसेक्स यूनिवर्सिटी, नाॅर्थम्ब्रिया यूनिवर्सिटी न्यूकैसल, यूनिवर्सिटी आॅफ ग्लासगो एवं यूनिवर्सिटी आॅफ हडर्सफील्ड द्वारा उच्चशिक्षा का आमन्त्रण दिया गया है।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 88 छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत र्में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।