Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home समाज अन्य बड़ी खबरें अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

698

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

अयोध्या, भेलसर पटरंगा पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष पटरंगा एके सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक क्षेत्र के ग्राम सभा सरैठा के पास अवैध गांजा लेकर जा रहा है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पटरंगा ने तत्काल उपनिरीक्षक जेतेन्द्र यादव का,कमलेश यादव,का0 आकाश कुमार,मनीष अली,का0 सन्दीप पाल को तत्काल मुखबिर द्दारा बताए गए स्थान पर भेजा।उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ ग्राम सरैठा के मुड़मजनी पुल के पास पहुंचकर मौके से आरोपी लालता प्रसाद पुत्र श्री पाल 30 वर्ष निवासी ग्राम सभा पुरायँ थाना पटरंगा को 920 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।उपनिरिक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को मु0अ0सं0 244/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।