Sunday, March 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अलका दास फाउंडेशन ने मास्क एवं कंबल का किया वितरण

अलका दास फाउंडेशन ने मास्क एवं कंबल का किया वितरण

236

डॉ0 अखिलेश दास अलका दास फाउंडेशन ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत किया मास्क एवं कंबल वितरण। डॉ0 अखिलेश दास अलका दास फाउंडेशन डाॅ0 अखिलेश दास के सपनों को कर रही है साकार।

अशोक सिंह


 लखनऊ – बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन, चेयरमैन बैडमिन्टन एसोसिएशन उ0प्र0, उपाध्यक्ष बैडमिन्टन एसोसिएशन आफ इण्डिया एवं भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन यूथ कमीशन (आई.इ.ओ.) के चेयरमैन श्री विराज सागर दास द्वारा डॉ0 अखिलेश दास अलका दास फाउंडेशन द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में लखनऊ के गरीब और आसक्त लोगों को इस भीषण ठंड में राहत देने के लिए कम्बल वितरण किया गया।

फाउंडेशन पिछले कई दिनों से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत लखनऊ के गरीब और असहाय लोगों के लिए अलाव जलवाना, कंबल वितरण, खिचड़ी भोज जैसे कार्यक्रम करता आ रहा है।

आज का कंबल वितरण कार्यक्रम स्टेशन रोड स्थित छितवापुर में श्री अब्दुल्ला सिद्दीकी एडवोकेट के संयोजन में आयोजित किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन हुआ और कंबल के साथ साथ मास्क का भी वितरण किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से अरूण गुप्ता, राजीव बाजपेयी, सुबोध श्रीवास्तव, रेहान खान, वंदनाराज अवस्थी, कैलाश पाण्डेय, सुशील दुबे,अब्दुल्लाह सिद्दीकी एडवोकेट, बब्बू वारसी, पं0 धीरेन्द्र दीक्षित, अब्दुल मलिक वारसी, मोहम्मद शारिक खान, मो0 सैफ, रानू सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे।