Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या में सोलह वर्षीय दलित नाबालिग बच्ची से दुराचार

अयोध्या में सोलह वर्षीय दलित नाबालिग बच्ची से दुराचार

402

अयोध्या , विधानसभा के ग्रामसभा नारा में सोलह वर्षीय दलित नाबालिग बच्ची के साथ कुछ दरिंदों ने दुराचार किया। पीड़ित बालिका को न्याय दिलाने के बजाय योगी सरकार की पुलिस द्वारा पीड़िता को ही पुलिसकर्मियों द्वारा मारा-पीटा गया । यह कैसा न्याय है कि पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह पुलिस दरिंदों की ही मदद कर रही है |

घटना के संज्ञान पर आज समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार के घर पर पहुँचकर और उसके माता -पिता एवं परिवारजनों से मिलकर आपबीती सुनी एवं विश्वास दिलाया की पीड़िता की इस पूरी लड़ाई में समाजवादी पार्टी आपके साथ है और पीड़ित परिवार की लड़ाई को लड़ने का काम समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती से करेगी | एवं आश्वस्त कराया कि परिवार को न्याय दिलाने से लेकर आगे भी बच्ची की पढ़ाई-लिखाई और आगे भी जो भी आवश्यकताएं होगी वो सभी मदद करने का काम समाजवादी पार्टी करेगी |

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय महासचिव आदरणीय अवधेश प्रसाद जी, विधानसभा अध्यक्ष शिवबरन यादव पप्पू जी, ब्लाक अध्यक्ष तरजीत गौड़ जी, छोटेलाल यादव जी ओ पी पासवान जी, राजकुमार यादव जी, प्रधान श्री मनोज सिंह सहित पार्टी के साथी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे |