Friday, March 20, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने वरासत अभियान,पंचायत निर्वाचन सूची का सत्यापन कर कम्बल...

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने वरासत अभियान,पंचायत निर्वाचन सूची का सत्यापन कर कम्बल वितरण किया

193

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा

भेलसर(अयोध्या), तहसील रुदौली क्षेत्र के दुपहरिया गाँव में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष सिंह ने वरासत अभियान,पंचायत निर्वाचन सूची का रविवार को सत्यापन कर गरीब व असहाय लोगों को कम्बल वितरण किया।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत निर्वाचन सूची का प्रकाशन कर दिया गया है मतदाता सूची के नाम में त्रुटि और शामिल होने वाले और बाहरी नामों पर आपत्ति करने की तिथि नियत कर दी गई है।ग्रामीण अपना नाम मतदाता सूची में देख ले।उन्होंने कहा सरकार ने मृतक खातेदारों के वरासत का अभियान शरू किया है।

मृतकों के वारिस वरासत के लिए ऑनलाइन करा लें।अभियान की जानकारी के लिए राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एसडीएम विपिन सिंह ने गरीब व असहाय ग्रामीणों को शीत लहरी से बचाव के लिये कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक अनुपम वर्मा,राम दुलारे तिवारी आदि मौजूद रहे।