Sunday, April 12, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश शराब शौकीनों के लिए खुशखबरी

शराब शौकीनों के लिए खुशखबरी

265

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के शराब के शौकीनों के लिए एक खुशखबरी। 24 मार्च के बाद यूपी के सभी जिलों में आज से बार खुल गए हैं। अनलॉक-4 की गाइडलाइन के हिसाब से ये दुकानें तय समय से रात 10 बजे तक खुली रहेंगी। अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि सभी जिला आबकारी अधिकारियों व संयुक्त आबकारी आयुक्तों को इस बाबत मौखिक निर्देश दे दिए गए हैं। अनलॉक-4 की गाइडलाइन के अनुसार बार खोलने की इजाजत दे दी गई है। इसलिए यूपी आबकारी विभाग भी गाइडलाइन का अनुपालन करेगा। पर कंटोनमेंट जोन में बार दुकानें 30 सितंबर तक बन्द रहेंगी। अगली गाइडलाइन में जो निर्णय आएगा उसी अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में आज से बार भी खुलेंगे। इस संबंध में सभी जिला आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, अभी अनलॉक 4 की गाइडलाइन के हिसाब से 30 सितंबर तक कंटेनमेंट जोन में दुकानें बन्द रहेंगी। आगे उसके लिए जो भी गाइडलाइन आएगी। इसके बाद से दुकानों को खोलने का निर्णय लिया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने बीते रविवार को अनलॉक-4 के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए थे। इसके अनुसार प्रदेश में लॉकडाउन केवल कंटोनमेंट जोन में 30 सितंबर तक लागू रहेगा। इसके साथ सरकार ने साप्ताहिक लॉकडाउन से प्रदेश की जनता को राहत दी है। अब से शनिवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा और सारी दुकानें खुलेंगी। जबकि सिर्फ रविवार के दिन ही लॉकडाउन रहेगा। इसके अलावा सभी स्कूल-काॅलेज और कोचिंग संस्थान 30 सितंबर तक बंद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में आज से बार भी खुलेंगे। इस संबंध में सभी जिला आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, अभी अनलॉक 4 की गाइडलाइन के हिसाब से 30 सितंबर तक कंटेनमेंट जोन में दुकानें बन्द रहेंगी। आगे उसके लिए जो भी गाइडलाइन आएगी। इसके बाद से दुकानों को खोलने का निर्णय लिया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव संजय भुसरेड्डी के मुताबिक, 24 मार्च से ही शराब की दुकानों को बन्द किया गया था। बाद में लॉकडाउन 2 में शराब की फुटकर और थोक दुकानों को खोलने का आदेश जारी किया गया था। अभी तक बार की फुटकर और थोक की दुकान बंद चल रही थी। अब ये दुकानें तय समय से रात 10 बजे तक खोली जाएंगी।