Sunday, March 1, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या रूदौली विधानसभा क्षेत्र में अवध क्षेत्र प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रूदौली विधानसभा क्षेत्र में अवध क्षेत्र प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

184

विधायक ने प्रदेश महामंत्री अवध क्षेत्र प्रभारी का कार्यकर्ताओं के साथ किया स्वागत,रूदौली विधानसभा क्षेत्र में पांच स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव

भेलसर/अयोध्या – रूदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले की सीमा पर स्थित रानीमऊ चैराहा पर रविवार को रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव,मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी,मंडल अध्यक्ष मवई अंजनी साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश महामंत्री अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्या के अयोध्या प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया।

वहीं अशरफपुर गंगरेला मोड़ पर समाजसेवी जगन्नाथ यादव की अगुवाई में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश महामंत्री अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्या का फूल माला के साथ भव्य स्वागत हुआ।इसी क्रम मे बीपी मवई पर बाबूपुर प्रधान प्रतिनिधि सतीश यादव,निर्मल शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया।कुढ़ा सादात पर सोनू यादव व राज किशोर व भेलसर चौराहा पर शेखर गुप्ता की अगुवाई में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी का भव्य स्वागत किया।


इस अवसर पर निर्मल शर्मा,अश्विनी यादव,राजेश शर्मा,जिला कार्य समिति सदस्य संतोष जायसवाल,जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री सुरेश चंद्र मिश्रा,हरिशंकर यादव,कुलदीप यादव,जुनेद अहमद,रविंद्र शर्मा,बाबाबाज़ार मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,सुनील मिश्रा,गिरधारी यादव,बीडीसी श्रीनाथ यादव,विकास यादव,दिनेश यादव,संतोष यादव,राजेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।