राजनीतिक दलों को शिक्षा मंत्री निशंक की नसीहत….


शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि हालांकि देश कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहा है लेकिन एकेडिमक और छात्रों का करियर को बर्बाद नहीं किया जा सकता है। ‘जीवन बढ़ने का नाम है और हमें मजबूत बनना होगा।’ JEE की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच होगी और NEET की परीक्षा 13 सितंबर को कराई जाएगी।

रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों के हित को देखते हुए इस मुद्दे पर अनावश्यक बयानबाजी से बचना चाहिए। बता दें कि कांग्रेस समेत देश के कई विपक्षी दल परीक्षा टालने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारियों के लिए नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) हर तरह की सावधानी बरती है। उन्होंने कहा मेडिकल एक्सपर्ट की सलाह के तहत परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए हर तरह के उपाय किए गए हैं।

एकेडिमक सेशन (2020-21) के सवाल पर निशंक ने कहा, ‘हम गृह मंत्रालय के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। कोविड-19 के बाद स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थाओं को खोलने को लेकर फैसला हुआ है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से इस बारे में सलाह मशविरा किया गया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन परीक्षाओं को पूर्व में दो बार स्‍थगित किया जा चुका है। अब अधिकांश छात्र और उनके अभिभावक चाहते हैं कि परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजिक हो। निशंक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने फैसले में यह भी कहा कि हम छात्रों का एकेडमिक वर्ष खराब नहीं कर सकते। उन्होंने राजनीतिक दलों से इस मुद्दे पर बेवजह विरोध और राजनीति नहीं करने का आग्रह किया है।

राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय की कंसोर्टयम ने शुक्रवार को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2020 (CLAT 2020) को 28 सितंबर तक स्थगित करने का ऐलान किया है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर नोटिस जारी कर दिया गया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) की यूजी और पीजी दोनों की परीक्षा 7 सितंबर 2020 को होने को प्रस्तावित थी। अब यह परीक्षा 28 सितंबर 2020 को दोपहर दो बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button