Saturday, March 21, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मंद बुद्धि युवती ने घर में बडेर से लगाई फांसी हुई मौत

मंद बुद्धि युवती ने घर में बडेर से लगाई फांसी हुई मौत

301
खेत में गन्ना बोने गये परिजनों की गैर मौजूदगी में मंद बुद्धि युवती ने घर में दुपट्टे के सहारे बडेर से लगाई फांसी हुई मौत।

राम जनम यादव
अयोध्या, रामपुर भगन पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कनकपुर झगरौली मजरे मिश्रीया निवासी अशोक निषाद की बेटी दीपा निषाद 24 वर्ष ने शनिवार की दोपहर के करीब घर के अन्दर खपरैल के मकान की बडेर से दुपट्टे के सहारे फाँसी लगाकर जान दे दी।घटना के समय परिजन खेत मे गन्ना बोने को गये थे।वारदात के समय घर मे युवती के अकेली रहने की बात बताई गई है।खेत से परिजन घर पहुँचे तो नजारा देख दंग रह गये। जहां दीपा फांसी के फंदे से झूल रही थी।परिजनों ने इलाक़ाई
चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है। लेकिन अभी घटना का कारण अस्पष्ट है।