Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश बच्ची की हत्या अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश

बच्ची की हत्या अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश

271

मुख्यमंत्री ने जनपद कानपुर नगर के कोतवाली घाटमपुर क्षेत्र में एक बच्ची की हत्या की घटना में अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए 05 लाख रु0 की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए।प्रदेश सरकार प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवायी कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएगी।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर नगर के कोतवाली घाटमपुर क्षेत्र में एक बच्ची की हत्या की घटना में अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए 05 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवायी कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएगी।