अयोध्या, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अर्हता दि0: 01 जनवरी, 2021 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु दावा एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज मतदान केन्द्र राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज, अयोध्या के बूथ नं0: 14, 15, 16 व 17 तथा एम0एल0एम0एल0 इण्टर काॅलेज, रिकाबगंज-अयोध्या के बूथ नं0: 40, 41, 42, 43 व 44 का किया आकस्मिक निरीक्षण। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पदाभिहित अधिकारियों व बूथ लेबल अधिकारियों को जेण्डर रेशियो में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विगत 17 नवम्बर, 2020 से मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो दि0: 15 दिसम्बर, 2020 तक चलेगा। इस तरह से अब पुनरीक्षण कार्य हेतु आधा ही समय शेष है। अतः सभी बूथ लेबल अधिकारी घर-घर सत्यापन हेतु उपलब्ध कराए गए रजिस्टर में प्रत्येक मकान के सदस्यों का विवरण अंकित करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर भ्रमण कर अर्हता तिथि के आधार पर 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नये मतदाताओं, शादी के उपरान्त मतदाता सूची में शामिल होने वाली महिलाओं, मृतक व डबल मतदाताओं आदि की सूची तैयार कर सम्बन्धित प्रारूप भरवा कर तहसील में जमा करें।
Popular Posts
कोडीन सिरप कांड के आरोपियों के मुलाकाती किए गए बैरंग वापस!
कोडीन सिरप कांड के आरोपियों के मुलाकाती किए गए बैरंग वापस! जेल प्रशासन के अधिकारियों ने वेरिफिकेशन होने के बाद भी नहीं कराई मुलाकात।...
Breaking News
पश्चिम बंगाल में ममता का किला ढहा,भगवा का उदय
ममता का किला ढहा, भगवा लहर का उदय। बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, राजनीतिक मायने और विपक्ष का संकट। ममता बनर्जी के मजबूत...
बिना बैंक कर्ज लिए 4,200 करोड़ की गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना पूरी:योगी
बिना बैंक से कर्ज लिए 4,200 करोड़ की गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना पूरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहकारी समितियां एवं...
पच्चीस बरस का साथ…
पच्चीस बरस का साथ है,खुशियों की सौगात,तेरे संग हर एक पल, लगता नई शुरुआत॥
रूठे-रूठे दिन गए, हँसती बीती रात,संग तुम्हारे मिल गई, जीवन को...
स्वयं-चेतना से सजे,नारी का संसार
समय तुम्हारा जो लगे, करने में श्रृंगार,
स्वयं-ज्ञान में लग सके, हो नारी उद्धार॥
हे नारी, पहचान तू, अपने मन का सार,
बढ़कर तेरे रूप से, ज्ञानमयी...
सरसवां में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई
सरसवां में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त रुख अपनाया। अभियान के दौरान करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य की...
























