Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश जिलों में नोडल अफसरों का दौरा

जिलों में नोडल अफसरों का दौरा

185

लखनऊ । नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को प्रत्येक जनपद के किसान नेताओं से वार्ता एवं धान क्रय केन्द्रों के निरीक्षण के निर्देश दिए.

सभी नोडल अधिकारी दिनांक 27, 28 एवं 29 दिसम्बर, 2020 को अपने आवंटित जनपद के भ्रमण पर रहेंगे.

सभी नोडल अधिकारी 27 दिसम्बर, 2020 की पूर्वान्ह में अपने आवंटित जनपद में पहुंचकर धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर खरीद की समीक्षा करेंगे.

सभी नोडल अधिकारी किसान संगठन/नेताओं से वार्ता भी करेंगे. धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण चेक लिस्ट के अनुसार किया जाएगा.

नोडल अधिकारी जनपद स्तरीय अधिकारियों को समुचित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, ताकि धान क्रय की कार्यवाही सुचारु रूप से सुनिश्चित हो.

सभी नोडल अधिकारी गन्ना क्रय केन्द्रों, निराश्रित गोशाला, कोविड-19 एवं उसके वैक्सीन की व्यवस्था, जनसमस्याओं विशेषकर किसानों की समस्याओं यथा सिचंाई, नहरों में पानी की उपलब्धता, विद्युत की उपलब्धता, वरासत तथा पुलिस से सम्बन्धित शिकायतों की भी समीक्षा करेंगे.