Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश जाति व धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है भाजपा-वीरेन्द्र...

जाति व धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है भाजपा-वीरेन्द्र चौधरी

305

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या, भेलसर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी सुशील पासी का जिले की सीमा में प्रवेश करते ही रानीमऊ चौराहे पर पीसीसी सदस्य दयानन्द शुक्ला की अगुवाई में सैकड़ो कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया।अपने स्वागत से अभिभूत वीरेन्द्र चौधरी ने उपस्थित कांग्रेसियों से आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिये अभी से जुट जाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि आज केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता ऊब कर कांग्रेस पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है।चुनाव के समय भाजपा ने जनता से जो वादे किये थे एक भी वादा उसने आज तक पूरा नही किया है।सिर्फ जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम भाजपा सरकार कर रही है।इस अवसर पर पीसीसी सदस्य दयानन्द शुक्ला ने कहा कि आज पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है चारों ओर अराजकता का वातावरण फैला हुआ है।

प्रदेश में जंगल राज जैसी स्थिति हो गई है।दिन दहाड़े हत्याएं हो रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री के कान में जूं भी नही रेंग रही है।उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से प्रदेश की सत्ता से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव,वरिष्ठ कांग्रेसी हाजी अकील खाँ,पीसीसी सदस्य मुनीर अहमद खां,जिला सचिव मुजतबा खाँ,मान सिंह,बफाती,परमानन्द शुक्ला,अतीकुर्रहमान सफ्फू,निक्कू राम,सिद्धार्थ,राम कृष्ण शुक्ला,राजेश तिवारी,मुनीषा तिवारी,माजिद अली,मुकीम अहमद आदि लोग उपस्थित थे।