जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही योगी सरकारः अजय कुमार लल्लू

योगी सरकार द्वारा प्रस्तावित नयी विद्युत दरे आपदा काल की मार झेल रही जनता पर और बोझ बढ़ाएगी। कोरोना अवधि के लिए आम उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ होना चाहिए। खराब कानून व्यवस्था की मार झेल रही जनता, पर आर्थिक बोझ डाल रही है योगी सरकार।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरकार द्वारा प्रस्तावित नयी विद्युत दरांे के प्रस्ताव को आम जनता के साथ धोखा करार देते हुए इस कदम को प्रदेश की जनता पर बोझ बढ़ाने वाला कदम करार दिया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जारी बयान में कहा कि योगी सरकार राज्य के लोगों को इस आपदाकाल में भी कोई राहत प्रदान करने नहीं जा रही है। योगी सरकार बिजली की दर बढ़ाकर आम जनता पर और मुसीबतें बढ़ाने का काम करने जा रही है ।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि योगी राज में प्रदेश की जनता ध्वस्त हो चली कानून व्यवस्था और कोरोना महामारी से पीड़ित थी। ऐसे में बिजली दरों को बढ़ाये जाने से उसकी आर्थिक कमर टूट जाएगी। उन्होंने योगी सरकार से मांग की, कि आम उपभोक्ताओं को राहत देने के वास्ते सरकार को कोरोना काल का बिजली बिल माफ करना चाहिए।

  प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद की सिफारिशों पर यू0पी0 इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलरिटी अथॉरिटी को ध्यान देना चाहिए, जो बढ़ी बिजली दरो को कम किये जाने की सिफारिश कर रही है ।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार कार्पोरेट घरानों और बिजली कंपनी की हाथो की कठपुतली बन चुकी है। उन्होंने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ध्वस्त कानून व्यवस्था, गुंडों, कोरोना और बाढ़ से पीड़ित चल रही है। सरकार उसपर ध्यान नहीं दे रही है। योगी सरकार को राक्षसी नींद से जागना चाहिए और लोगों की सेवा करनी चाहिए, जो ध्वस्त हो गयी प्रशासनिक व्यवस्था के कारण भीतर से हिल गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button