Sunday, March 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या कोविड टीकाकरण अभियान शुरू

कोविड टीकाकरण अभियान शुरू

237

अयोध्या – पूरे देश में आज कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। इसी क्रम में जनपद अयोध्या के जनपद मुख्यालय पर स्थित जिला महिला चिकित्सालय अयोध्या से मण्डलायुक्त एम0पी0 अग्रवाल व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा कोविड-19 टीकाकरण का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर अधिकारी द्वय द्वारा बैक्सीनेशन कार्यो को देखा गया तथा आब्जर्वेशन कक्ष में टीकाकरण के उपरांत भेजे गये कर्मियों से बात की गयी तथा अधिकारी द्वय द्वारा टीकाकरण के दौरान व उसके उपरांत भी कोविड 19 से बचाव सम्बंधी सभी उपायों यथा मास्क लगाना, हाथों को धोना आदि का पालन करते रहने की अपील की। उनके द्वारा बताया गया कि यह सुरक्षित बैक्सीन है और यह टीकाकरण चरणबद्व ढंग से शुरू किया जा रहा है तथा जिसका पंजीकरण भी किया जा रहा है।

आज प्रथम चरण का टीकाकरण प्रारम्भ किया गया है। जिन कर्मियों का आज टीकाकरण हो रहा है उन्हें द्वितीय चरण का टीका आगामी 15 फरवरी को लगाया जायेगा। पहले चरण में टीकाकरण स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जा रहा है। जिसमें किसी भी बीमारी से ग्रस्त लोगो को प्राथमिकता मिलेगी और यह अभियान चरणबद्व ढंग से चलाया जायेगा और इसमें देश, प्रदेश व जनपद के सभी नागरिकों को आच्छादित किया जायेगा।

मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने अपील की है कि अफवाहों से सावधान रहे यह पूर्ण रूप से वैज्ञानिक एवं सुरक्षित है और टीकाकरण के बाद हमें 5 सावधानियां बरतनी होगी तथा इन्हें व्यवहारों में टीकाकरण के बाद भी अमल करना होगा। जिसमेे मास्क को सही ढंग  से पहनने, हाथों को नियमित रूप से साबुन व पानी से धोने या सेनीटाइजर का प्रयोग करें, आपस में उचित दूरी बनायें रखे, लक्षण दिखने पर खुद को दूसरे से अलग करें तथा परीक्षण करायें।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिला पुरूष चिकित्सालय, श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या, राजर्षि दशरथ स्वाशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय दर्शननगर अयोध्या तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मया बाजार पर चल रहे टीकाकरण कार्यो का जायजा लिया तथा आब्जर्वेशन कक्ष में टीकाकरण के उपरांत रखे गये व्यक्तियों से वार्ता की तथा टीकाकरण के उपरांत भी कोविड 19 से बचाव सम्बंधी सभी उपायों को अनिवार्य रूप से अनुपालन करते रहने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.घनश्याम सिंह व अन्य सम्बंधित चिकित्सक व चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहें।