Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home समाज स्टीफन मदान को 80,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

स्टीफन मदान को 80,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

179


लखनऊ – सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के मेधावी छात्र स्टीफन मदान को
उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी आॅफ सैन फ्रांसिस्को द्वारा 80,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप से नवाजा गया है। स्टीफन को यह स्काॅलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी।

इसके अलावा, अमेरिका की यूनिवर्सिटी आफ एरिजोना एवं एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी, कैनडा की साइमन फ्रेजर यूनिवर्सिटी एवं यूनिवर्सिटी आफ मैनिटोबा एवं आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी आफ क्वींसलैंड द्वारा भी इस प्रतिभाशाली छात्र को उच्चशिक्षा हेतु चयनित किया गया है।


इस प्रकार, सी.एम.एस. के एक और प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका, कैनाडा एवं आस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस मेधावी छात्र को बधाई देते हुए विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।


सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक
सी.एम.एस. के 21 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित
हुए हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा व लगन से करोड़ों रूपये की स्काॅलरशिप पाने के पात्र बन गये हैं। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।