Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ सी0एम0एस0 छात्रा का यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से मान्यता प्राप्त इण्डियन स्कूल ऑफ...

सी0एम0एस0 छात्रा का यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से मान्यता प्राप्त इण्डियन स्कूल ऑफ बिजनेस एण्ड फाइनेन्स में चयन

417

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा आयुषी शुक्ला ने यूनिवर्सिटी आॅफ लंदन से मान्यता प्राप्त इण्डियन स्कूल आॅफ बिजनेस एण्ड फाइनेन्स (आई.एस.बी.एफ.), नई दिल्ली में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विदित हो कि आई.एस.बी.एफ. भारत में एल.एस.ई. द्वारा अनुमोदित एवं अधिकृत संस्था है जो कि लंदन स्कूल आॅफ इकोनाॅमिक्स के सहयोग से छात्रों को उच्चशिक्षा प्रदान करता है। आयुषी ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है एवं अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने आयुषी की इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है एवं विद्यालय के कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों व प्रधानाचार्या का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्रा का आई.एस.बी.एफ. में चयन सम्पूर्ण सी.एम.एस. परिवार के लिए प्रसन्नता का विषय है।

          सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 89 छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट)ं एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।