Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home राष्ट्रीय सरकार के निर्णय पर मा0 सर्वोच्च न्यायालय की मुहर

सरकार के निर्णय पर मा0 सर्वोच्च न्यायालय की मुहर

230

मुख्यमंत्री ने सहायक अध्यापकों की भर्ती के प्रकरण में मा0 सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया। उ0प्र0 सरकार के निर्णय पर मा0 सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी मुहर लगाई।


लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहायक अध्यापकों की भर्ती के प्रकरण में मा0 सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय पर मा0 सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी मुहर लगाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे शिक्षामित्र जिन्हें मौका नहीं मिला है, उनकों राज्य सरकार द्वारा एक और अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि शीघ्र ही भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति लेकर सहायक अध्यापक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करें।