Friday, March 20, 2026
Advertisement

शोक

303

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति के लिए प्रार्थना की है।


   श्री मरकाम जी का छत्तीसगढ़ के प्राईवेट अस्पताल में 28 अक्टूबर 2020 को निधन हुआ। वे 79 वर्ष के थे। श्री यादव ने कहा कि उनका निधन आदिवासी समाज व देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।