Sunday, January 18, 2026
Advertisement

शोक…

257

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद कौशाम्बी के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज के बड़े भाई स्व0 राम प्यारे सरोज और अयोध्या के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष स्व0 भागीरथ तिवारी के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं संतप्त परिवारीजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। स्व0 राम प्यारे सरोज लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 75 वर्ष थी। स्व0 भागीरथ तिवारी अयोध्या समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी के सदस्य थे। उनका कल शाम निधन हुआ। वे गोसाईंगज विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय नेता थे।