Sunday, March 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश विधुत तार की चपेट में आने से 6 मजदूर झुलसे

विधुत तार की चपेट में आने से 6 मजदूर झुलसे

181

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

अयोध्या, भेलसर रूदौली तहसील क्षेत्र के फगौली कुर्मियान गांव में सामुदायिक शौचालय की छत पडते समय विद्युत सप्लाई की चपेट में आने से छः मजदूर झुलस गए। झुलसे हुए सभी मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक रूदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा फगौली कुर्मियान में सामुदायिक शौचालय में स्लेप डालने का कार्य चल रहा था।स्लेप का कार्य पूर्ण होने के पश्चात ही छः मजदूर लिफ्टर मशीन को खोल ही रहे थे कि तभी सामुदायिक शौचालय के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन के तार अचानक उसी लिफ्टर के सम्पर्क में आ गया जिसकी चपेट में आकर पांच मजदूर झुलस गए।

घटना की सूचना मिलते ही शुजागंज चौकी पुलिस ने झुलसे हुए सभी मजदूरों राकेश कुमार यादव पुत्र निर्मल कुमार यादव निवासी ग्राम बढ़ई का पुरवा थाना पटरंगा,प्रमोद कुमार पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम खण्ड पिपरा पटरंगा,शिवम कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार व मुकेश पुत्र जगराम अमरिका प्रसाद पुत्र स्व. हरिभजन तथा राम विकास पुत्र राम केतार निवासीगण ग्राम मुस्काबाद मजरे हलीम नगर रूदौली को इलाज के लिए भेलसर शुजागंज रोड पर स्थित साहू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया लिफ्टर मशीन पचईलाल पुत्र मैकु लाल की बताई जा रही है।चौकी इंचार्ज दृवेस द्वेदी ने बताया कि सभी मज़दूर सकुशल है।