Sunday, April 12, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश राजकीय चिकित्सा का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

राजकीय चिकित्सा का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

248

अयोध्या, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने राजर्षि दशरथ स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयध्कोविड एल-2 हॉस्पिटल दर्शननगर का किया औचक निरीक्षण। सीसीटीवी के माध्यम से चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों की साफ-सफाई व चिकित्सकों के भ्रमण के समय का किया अवलोकन। चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से फोन पर वार्ता कर उनके स्वास्थ्य तथा उन्हें प्राप्त हो रही चिकित्सीय सुविधाओं की ली जानकारी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी चिकित्सक समय पर  चिकित्सालय आयें व कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का अक्षरशरू अनुपालन करते हुए गाइड लाइन के अनुसार वार्डों का भ्रमण कर समस्त भर्ती मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कर उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने सभी मरीजों को गुणवत्ता प्राप्त भोजन उपलब्ध कराने व वार्डों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, मरीजों के साथ-साथ सभी चिकित्सा व सफाई स्टाफ को अनिवार्य रूप से संक्रमण से बचाव संबंधी दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में लगाये गए 16 सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए जिसको जिलाधिकारी ने तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।